Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1000

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 12000 रुपए दिए जाएंगे यानी प्रति महीना ₹1000. दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 मैं इस योजना के लिए 2000 करोड रुपए की स्वीकृति दी है. इस योजना के माध्यम से, दिल्ली की 45 से 50 लाख महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा दिल्ली सरकार द्वारा की गई है इस योजना के अंतर्गत राज्य की 18 वर्ष या फिर उससे अधिक की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी.

इस योजना से मिलने वाली महिलाओं को ₹1000 की राशि सीधा उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 2000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
  • महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए.
  • महिला की वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • महिला किसी भी सरकारी पद या फिर आयकर दाता नहीं होनी चाहिए

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • 3 लाख रुपए से कम आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मोदी सरकार की महिलाओं के लिए धांसू स्कीम 2 साल में मिलेंगे 30000

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

दिल्ली सरकार में हाल ही में इस योजना की घोषणा की है योजना की घोषणा के कुछ दिनों बाद आचार संहिता व चुनाव की वजह से आवेदन अभी तक शुरू नहीं हुए हैं लेकिन जैसे ही चुनाव समाप्त हो जाएंगे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसके लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध होगा जिस पोर्टल पर सभी महिलाएं अपना आवेदन भर सकती है और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ उठा सकती है.

Leave a Comment